दैनिक भास्कर का मेड इन इंडिया ऐप आपके शहर और कस्बे के लिए नवीनतम हिंदी समाचार, मुफ्त हिंदी ई-पेपर और वीडियो न्यूज़ प्रदान करता है। भारत के नंबर 1 अख़बार समूह से विश्वसनीय ख़बरें पाएं।
दैनिक भास्कर, भारत का सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय समाचार समूह, आपके लिए प्रस्तुत करता है एक बेजोड़ डिजिटल समाचार अनुभव। देश के 2000 से अधिक शहरों और कस्बों में गहरी पैठ के साथ, हम मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुँचाते हैं। हमारी 3000 से अधिक पत्रकारों की समर्पित टीम का एक ही लक्ष्य है: आपके शहर या गाँव की कोई भी स्थानीय खबर आपसे न छूटे, क्योंकि हमारी पत्रकारिता का आधार है सत्य और विश्वसनीयता।
दैनिक भास्कर ऐप पर आपको मिलेगा एक बाधा-रहित, विज्ञापन-मुक्त हिंदी समाचार अनुभव। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों से दूर, हमारी गहन रिपोर्टिंग हर घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है, जिससे आपको केवल सूचना ही नहीं, बल्कि गहरी समझ भी मिलती है - क्योंकि हमारा मानना है कि 'सच, करीब से दिखता है'। अपने आसपास की हर हलचल को जानें, चाहे वह अपराध हो, दुर्घटना हो, पानी या बिजली की किल्लत, सड़क निर्माण, या यातायात संबंधी जानकारी। वीडियो समाचार, ई-पेपर का व्यापक संग्रह (जिसमें एक साल पुराने 200+ अंक शामिल हैं), और DB ओरिजिनल की विशेष खोजी पत्रकारिता के साथ, हम सुनिश्चित करते हैं कि आप हमेशा सूचित रहें।
राजनीति के गलियारों से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक, खेल के मैदानों से लेकर व्यापारिक दुनिया के उतार-चढ़ाव तक, दैनिक भास्कर आपको हर क्षेत्र की सटीक जानकारी देता है। देश की चुनावी हलचल, बड़े राजनेताओं के बयान, और प्रमुख राजनीतिक दलों की नीतियों पर हमारी पैनी नजर रहती है। "मनी भास्कर" के एकीकरण के साथ अब शेयर बाजार, आईपीओ, सोने-चांदी के भाव और व्यापार जगत के हर पहलू पर विस्तृत कवरेज प्राप्त करें। महिलाओं के लिए विशेष सामग्री, विशेषज्ञ ज्योतिषियों (बेजान दारुवाला, शीला एम बजाज, डॉ कुमार गणेश) द्वारा दैनिक राशिफल, और आपके पसंदीदा एथलीटों और फिल्मी हस्तियों की नवीनतम अपडेट्स भी यहीं उपलब्ध हैं। हम आपको वास्तविक समय में, तेज़ सूचनाएं भेजकर यह सुनिश्चित करते हैं कि आप देश और दुनिया की किसी भी ब्रेकिंग न्यूज़ से वंचित न रहें।